फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं मे फैली बिमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गिलौला (श्रावस्ती)। क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर के मजरा पोंदू पुरवा के मवेशियों का टीकाकरण नहीं कराया गया। इससे वे संक्रामक रोग की चपेट में आ रहे हैं। इन दिनों गांव में करीब 15 मवेशी बीमार हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण पशुपालकों का कहना है कि अभी तक मवेशियों को किसी भी प्रकार का टीका नहीं लगाया गया है। मवेशियों में फैले संक्रमण की सूचना पशुपालकों ने राजकीय पशु चिकित्सालय गिलौला में दे दी है। सूचना के बाद भी पशुपालन विभाग का कोई कर्मचारी गांव में नहीं पहुंचा। गोविंद प्रसाद की दो भैंस, पिंटू की एक भैंस के साथ ही माता प्रसाद, उदयराज, धनलाल व पृथ्वीराज आदि पशुपालकों के मवेशी भी बीमार हैं। गोविंद की भैंस की हालत गंभीर होने के कारण उसे चिकित्सालय तक नही पहुंचाया जा सकता।
इस बारे में प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी गिलौला सुधीर कुमार का कहना है कि पोंदू पुरवा में बीमारी की सूचना मिली है। गांव जाकर इलाज किया जाएगा। इस समय ठंडक अधिक पड़ रही है। इससे पशुओं को सर्दी, जुकाम व बुखार हो रहा है। इन बीमारियों से मवेशियों को बचाने के लिये पशुपालकों को चाहिए कि वे पशु को ठंड से बचायें, टीकाकरण के लिए प्रति गांव दो लोगों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें