आर्य समाज मंदिर इकौना में सामूहिक हवन पूजन करते लोग
श्रावस्ती। आर्य समाज मंदिर इकौना में तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के दूसरे दिन रविवार को सामूहिक हवन पूजन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में लखनऊ से आए स्वामी वेद अमृतानंद ने कहा कि महर्षि दयानंद महानायक और क्रांतिकारी महापुरुष थे। उन्होंने देश में धार्मिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक क्षेत्र में जो काम किया वह अभूतपूर्व था। उन्होंने समाज सुधार के प्रति अपना जीवन समर्पित कर दिया। साथ ही हिंदी को राष्ट्रभाषा होने की घोषणा की थी। छुआछूत, स्वराज व स्वदेशी जैसे आंदोलन से देश के लोगों को जागरूक किया। इसी तरह से अलका आर्य, हरि ओम आर्य आदि ने भी लोगों को संबोधित किया। इस मौके पर भानु प्रकाश शास्त्री, ओंकार नाथ शास्त्री, कुंवर बहादुर त्रिपाठी, संजय आर्य, रामकुमार आर्य, दिनेश जायसवाल सहित अन्य मौजूद रहे।