गंध कुटी में पूजा करते वर्मा के अनुयायी।
कटरा। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती रविवार को वर्मा से आए अनुयायियों से गुलजार रही। अनुयायियों ने बौद्ध भिक्षु देवानंद की अध्यक्षता में गंध कुटी में पूजा किया। इस दौरान भिक्षु ने कहा कि मनुष्य अपने किए कर्मों के अनुसार श्रेष्ठ व हीन योनि में जन्म लेता है। इसलिए मनुष्य सभी प्राणियों से प्रेम करें और संसार में शांति स्थापित करने के लिए प्रयत्नशील रहे। सभा के बाद अनुयायियों ने बोधि वृक्ष, वर्मा मंदिर, सहेट महेट आदि स्थलों का दर्शन किया। इस मौके पर काफी संख्या में बौद्ध अनुयायी मौजूद रहे।