फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: महिलाओं को किया जागरूक

Thu, 14 Dec 2023 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। महिलाओं को जागरूक करने के लिए बुधवार को पुलिस ने स्कूल में चौपाल का आयोजन किया। नागरिक इंटर कॉलेज अमवा में आयोजित कार्यक्रम के तहत छात्राओं को सुरक्षा के टिप्स दिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को लैंगिक समानता, हिंसा की रोकथाम व पीड़ित को सामाजिक प्रतिष्ठा दिलाने के बारे में जागरूक किया गया। इसी के साथ ही छात्राओं को यह भी बताया गया की जनकल्याणकारी योजनाएं जैसे वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना की भी जानकारी दी गई। इस मौके पर पुलिस की शक्ति दीदी द्वारा छह से आठ वर्ष के बच्चों को गुड टच व बैड टच के बारे में बताते देते हुए बाल यौन हिंंसा व बाल यौन शोषण के बारे में बताया गया। कार्यक्रम के दौरान सुषमा सिंह,सोनी देवी, अर्जिता यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें