फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: फांसी लगाने का किया प्रयास

Thu, 14 Dec 2023 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत ओदाही के मजरा बेलभारिया में एक अधेड़ ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। मौके पर परिवारीजनों के पहुंच जाने पर उसे गंभीर हालत में नीचे उतारा गया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन



बेलभरिया निवासी मुन्ना अली (54) का मंगलवार रात परिवार में ही विवाद हो गया था। इससे क्षुब्ध होकर उन्होंने बुधवार सुबह घर के सामने लगे आम के पेड़ की टहनी से रस्सी के सहारे फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने के लिए लटक गए। घटना की जानकारी होने पर परिवारीजनों ने रस्सी को काटकर उन्हें नीचे उतारकर निजी वाहन से बहराइच के रिसिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। इस संबंध में मल्हीपुर थानाध्यक्ष जीतेन्द्र राय का कहना है कि घटना की जानकारी नहीं है। जानकारी के बाद ही कुछ बताया जरा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें