प्राथमिक विद्यालय सोनबरसा में विद्यार्थी से किताब पढ़वाते डीएम। - स्रोत: विभाग
श्रावस्ती। सिरसिया क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सोनबरसा का डीएम अश्विनी कुमार पांडेय ने शनिवार को निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों से ब्लैक बोर्ड पर वर्णमाला लिखवाई। इसके बाद खिताब पढ़वाकर शिक्षा की गुणवत्ता परखी। साथ ही उन्होंने परिसर में साफ-सफाई रखने का निर्देश भी दिया।
डीएम ने विद्यालय में बने मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की जानकारी ली। साथ ही परिसर में बेहतर सफाई न मिलने पर उन्होंने जिम्मेदारों को नियमित रूप से सफाई कराने का निर्देश दिया। किचन, पेयजल व शौचालय आदि की व्यवस्था ठीक रखने के लिए कहा।
स्मार्ट क्लाॅस योजना के तहत बनी क्लॉस की जानकारी लेते हुए शिक्षक से इंटरनेट की उपलब्धता व पढ़ाई के लिए उपलब्ध ऑनलाइन सामग्री की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य निखरेगा, इसलिए शिक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्मार्ट क्लाॅस का प्रतिदिन टाइम टेबल के अनुसार प्रयोग किया जाए। इस मौके पर शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।