खरकहिया गांव में लुक्कड़ नाटक के माध्यम से जल संरक्षण के प्रति जागरूक करते कलाकार
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। नेहरू युवा केंद्र द्वारा लोगों को जल संरक्षण के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसी के क्रम में गुरुवार को ग्राम खरकहिया में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान ने फीता काट कर किया।
नेहरू युवा केंद्र द्वारा जिला युवा कल्याण अधिकारी के नेतृत्व में खरकहिया गांव में गुरुवार को नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न गीतों व नाटक के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण के बारे में जागरूक किया। जिला युवा कल्याण अधिकारी कोमल ने बताया कि कैच द रेन के द्वितीय चरण में युवा मंडल खरकहिया द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। आज हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है कि पानी को बर्बाद न होने दें, उसको बचाएं क्योंकि जल है तो कल है।
प्राणी और पौधों के आवश्यक तत्वों में पानी जीवन की प्रमुख आवश्यकता होती है। इसके बिना प्राणी और पौधों का अस्तित्व समाप्त होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। ऐसे में हम पानी की बचत करें। इस दौरान टीम द्वारा जल ही जीवन है पर नाटक का मंचन किया गया। जिसमें ग्रामीणों को पानी के महत्व के विषय में बताया गया। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। (संवाद)