श्रावस्ती। इकौना क्षेत्र के लोगों को आवागमन की समस्या से जूझना पड़ रहा था। राप्ती के कछार के कई गांवों में बेहतर मार्ग न हाने के कारण यह गांव बरसात के दिनों में टापू बने रहते थे। क्षेत्रवासियों द्वारा लगातार की जा रही मांग के बाद स्थानीय विधायक द्वारा क्षेत्र में नौ सड़कों का निर्माण कराया गया है। जिसका रविवार को श्रावस्ती विधायक ने लोकार्पण किया।
इस दौरान श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडे ने कहा कि इकौना तहसील क्षेत्र के दीननामगढ़ छैडगरा से रामचरनपुरवा दूवे पुरवा लोहरनपुरवा बहरुपनं टाडा होते हुए भलुहिया दसोंधी तक का संपर्क मार्ग न होने से लोगों को असुविधा हो रही थी। जिस पर 257.42 लाख खर्च कर इसका निर्माण कराया गया है। वहीं क्षेत्र के श्रवनतारा संपर्क मार्ग से रोहतक नगर बाया शुकुलपुरवा मार्ग पर 124.35 लाख, गोविंदपुर चमारन पुरवा संपर्क मार्ग पर 64.32 लाख, इकौना पयागपुर मार्ग के चैड़ीकरण पर 452.00 लाख, महरोली भोजपुर इमलिया संपर्क मार्ग आरसी लघु सेतु बॉक्स कन्वर्ट निर्माण पर 116.84 लाख, लक्ष्मणपुर गोड़ पुरवा मजरा परहमपुर कोठार तक 127.88 लाख खर्च किया गया है।
वहीं गिलौला क्षेत्र के ग्राम चेतिया मुरार के मजरा लोहारी लखना संपर्क मार्ग पर 90.51 लाख, ददौली से मैदा चक से चंद्रवा तक संपर्क मार्ग पर 236.87 लाख एवं परेवपुर पुरखीपुर डिहवा संपर्क मार्ग पर 151.69 लाख रुपये खर्च हुए हैं। यह मेरा सौभाग्य है कि आज हमने इसका लोकार्पण किया है। यह मार्ग न सिर्फ आवागमन में क्षेत्रवासियों को सुविधा देंगे। बल्कि यह लोगों के लिए वरदान भी साबित होंगे। इस मौके पर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग एसके हरित सहित अन्य लोग मौजूद रहे।