फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीताराम पुरवा, पटखौली व कैथौली गांव में दिखा तेंदुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसिया (श्रावस्ती)। तेंदुए का आतंक सिरसिया क्षेत्र में बढ़ता ही जा रहा है। बालिका, महिला व मवेशियों को निवाला बना चुका तेंदुआ शनिवार रात सीताराम पुरवा, पटखौली व कैथौली गांव में दिखा। ग्रामीणों के हांका लगाने के बाद तेंदुआ वापस लौट गया। ग्रामीणों के अनुसार तेंदुआ पहाड़ी नाले के आसपास देखा जा रहा है। वहीं सीताराम पुरवा में तेंदुए ने एक कुत्ते को अपना निवाला बनाया।
विज्ञापन

सिरसिया क्षेत्र के लोगों में तेंदुए की दहशत बढ़ती ही जा रही है। पूर्व में तेंदुआ विभूतिनाथ मंदिर परिसर व घोलिया गांव में बालिका व महिला को अपना निवाला बना चुका है। शनिवार रात तेंदुआ सीताराम पुरवा गांव पहुंच गया।
यहां साधूराम के दरवाजे में बंधे एक कुत्ते को उसने निवाला बना लिया। यहां ग्रामीणों ने जब हांका लगाया तो तेंदुआ पटखौली गांव पहुंच गया। यहां करिया के दरवाजे पर तेंदुए को देख ग्रामीणों ने हांका लगाया तो वह कैथौली गांव पहुंच गया। यहां भी सजग ग्रामीणों ने तेंदुए को देखते ही हांका लगाना शुरू किया तो वह गांव से चला गया।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग विभूतिनाथ मंदिर पर मचान बना कर निगरानी कर रहा है। इस संबंध में सोहेलवा पूर्वी रेंजर मदन लाल का कहना है कि तेंदुआ के मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है। ग्रामीणों को रात में समूह बना कर निकलने की सलाह दी गई है। बच्चों को किसी भी हाल में शाम के बाद घर से न निकलने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें