फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सम्मानित की गईं समाज की अग्रणी महिलाएं

Fri, 07 Nov 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को प्रोबेशन विभाग की ओर से अनंता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज की अग्रणी महिलाओं को प्रमाणपत्र वितरित कर उन्हें सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को प्रेरित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। अनंता कार्यक्रम के तहत जिले की नौ अग्रणी महिलाओं को प्रमाणपत्र वितरित किया गया। इस दौरान प्रभारी डीपीओ पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मोहम्मद जीशान मलिक ने कहा कि महिलाएं सम्मान की हकदार हैं।

उन्होंने आगे कहा कि यदि कोई महिला किसी क्षेत्र में बेहतर कार्य करके आगे बढ़ रही है, तो उसे हम सभी को सम्मान देना चाहिए। इससे समाज की अन्य महिलाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाली नौ महिलाओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इनमें पूजा विश्वकर्मा, किरण देवी, निधि वर्मा, वंदना रावत, तोसीबा परवीन, तरुणा मिश्रा, रीता गौमत, आरती व अनीता यादव शामिल रहीं।

इसके साथ ही महिलाओं को बाल विवाह की रोकथाम के लिए शपथ भी दिलाई गई। इस मौके पर हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन की जिला मिशन समन्वयक सरिता मिश्रा, जेंडर स्पेशलिस्ट कुसुम व संजय कुमार वर्मा, देहात संस्था के युसूफ, नीति आयोग से अभिषेक, बाल संरक्षण इकाई तथा पुलिस विभाग के कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें