फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: कानून संसोधन पर भड़के वकील, फोरलेन किया जाम

Thu, 29 Oct 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 बहराइच-​भिनगा फोरलेन मार्ग जाम कर प्रदर्शन करते अ​धिवक्ता
विज्ञापन
श्रावस्ती। राजस्व कानूनों में किए गए संशोधनों के विरोध में बृहस्पतिवार दोपहर मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए अधिवक्ता बहराइच-भिनगा फोरलेन मार्ग पर बैठ गए और चक्का जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे। सूचना पर एसडीएम आशीष भारद्वाज, एएसपी चंद्रकेश सिंह, सीओ आलोक सिंह और कोतवाल राज प्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने अधिवक्ताओं को समझाकर प्रदर्शन समाप्त कराया।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश चंद्र तिवारी ने बताया कि प्रदेश सरकार श्रावस्ती, बलरामपुर, बांदा और हरदोई में संशोधित राजस्व कानूनों को पायलट प्रोजेक्ट के तहत लागू कर रही है। इससे आम लोगों को अपने मुकदमों की पैरवी करने में परेशानी होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि इस परियोजना से राजस्व अधिवक्ताओं का काम समाप्त हो जाएगा और राजस्व विभाग के कर्मचारी आम जनता का शोषण करेंगे।
उन्होंने बताया कि परियोजना के विरोध में दो नवंबर तक रजिस्ट्री कार्यालयों और सभी राजस्व न्यायालयों का बहिष्कार जारी रहेगा। महामंत्री सतीश कुमार मौर्य ने चेतावनी दी कि सरकार ने पायलट प्रोजेक्ट वापस नहीं लिया तो बहिष्कार और प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन को पूर्व अध्यक्ष रामचंद्र वर्मा दाढ़ीवाला, अशोक कुमार सिंह और अधिवक्ता संघ जमुनहा के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप वर्मा ने भी संबोधित किया। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता राम पारस भार्गव, विनोद कुमार श्रीवास्तव, दिनेश कुमार पाठक, यशपाल सिंह, अनूप कुमार पाठक, अभिषेक त्रिपाठी, चंद्र कुमार मिश्र, वेदप्रकाश मिश्र, कौशलेंद्र त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विष्णु दत्त अस्थाना और ओंकार नाथ वर्मा सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।


मार्ग के दोनों ओर लगी लंबी कतार

अधिवक्ताओं ने चक्काजाम व सड़क पर प्रदर्शन करने से मार्ग के दोनों ओर लंबा जाम लगाया। दोनों ओर सैकड़ों वाहन कतारबद्ध खड़े रहे। सूचना पर आए कोतवाल राजप्रकाश सिंह ने बाइक सवारों को दूसरे रास्तों से भिजवाया। हालांकि भारी वाहन व चार पहिया वाहन जाम में घंटों फंसे रहे और जाम खुलने के बाद वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।


एंबुलेंस को रास्ता देकर दिखाई दरियादिली

जाम को सफल बनाने के लिए युवा अधिवक्ताओं को बाइक, ई रिक्शा व अन्य वाहनों को रोकते देखा गया। इस दौरान कई बाइक सवारों से अधिवक्ताओं की नोकझोंक भी हुई। इस दौरान अधिवक्ताओं की दरियादिली भी देखने को मिली। चक्काजाम के दौरान दो से तीन एंबुलेंस को अधिवक्ताओं ने रास्ता देकर जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें