श्रावस्ती। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में पेट संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या अधिक रही। साथ ही कुछ स्थानों पर बुखार के मरीज अधिक रहे। चिकित्सकों ने मरीजों को उपचार के साथ ही बीमारियों से बचाव के प्रति भी जागरूक किया।
बुखार के रहे 13 मरीज
पड़वलिया प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी पड़वलिया में डॉ. जितेंद्र की अध्यक्षता में आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान कुल 75 मरीज आए, जिनमें बुखार के 13, मधुमेह के पांच, रक्तचाप के सात, डायरिया के नौ, त्वचा रोग के 18 व पांच गर्भवती महिलाएं शामिल रहीं। इसी तरह से पीएचसी टिटहरिया में डॉ. मुजाहिद रजा के नेतृत्व में आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान कुल 90 मरीज आए। इनमें डायरिया के 20, मधुमेह के 15, बुखार व खांसी के 14, उच्च रक्तचाप के 10, त्वचा रोग के 18 मरीज वह शेष अन्य बीमारियों के मरीज रहे।
मरीजों को किया जागरूक
कटरा प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी कटरा में डॉ. अदिति पटवा के नेतृत्व में आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान पेट संबंधी बीमारियों के आठ, मधुमेह के चार, त्वचा रोग के सात, एनीमिया का एक, उच्च रक्तचाप चार व शेष अन्य बीमारियों के मरीज रहे। चिकित्सक ने मरीजों को खानपान संतुलित रखने तथा धूप से बचाव करने की सलाह दी। साथ ही भोजन में हरी सब्जियां, सलाद व नींबू को शामिल करने के लिए कहा।
त्वचा रोग सात मरीज आए
वीरपुर प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी तिलकपुर में डॉ. इंद्रपाल के नेतृत्व में आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान कुल 19 मरीज आए। इनमें बुखार के बुखार के पांच, त्वचा रोग के सात, खांसी के चार, कुत्ते के हमले के दो व मधुमेह का एक मरीज शामिल रहा। इसी तरह से पीएचसी सेमरी तरहर में डॉ. शकील अहमद के नेतृत्व में आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें कुल 35 मरीज आए, जिसमें बुखार के सात, खांसी के तीन, त्वचा रोग के आठ तथा अन्य बीमारियों के 12 मरीज शामिल रहे।
डायरिया के पांच मरीज आए
गिरंट बाजार प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी हरदत्त नगर गिरंट में डाॅ. सालिम मसूद की अध्यक्षता में आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान कुल 46 मरीज आए। इनमें बुखार के 15, त्वचा रोग के आठ, डायरिया के पांच, मधुमेह के दो, खांसी के 12 तथा शेष अन्य बीमारियों के मरीज शामिल रहे। इस मौके पर फार्मासिस्ट राजू खान, एलटी अरुण कुमार, सरिता शर्मा, अल्पना आदि मौजूद रहीं।