फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: वृहद जागरूकता शिविर 22 को

Sat, 07 Feb 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रावस्ती की तरफ से शुक्रवार को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रद्युम्न कुमार मिश्र ने की।
विज्ञापन


बैठक में उन्होंने बताया कि 22 फरवरी को न्यायालय परिसर में वृहद जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। साथ ही विभिन्न तिथियों में लघु शिविर भी आयोजित किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेगा शिविर को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करें।

शिविर के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं से लोगों को लाभान्वित भी किया जाएगा। इस मौके पर सीएमओ डॉ. एके सिंह, अरूण कुमार मिश्रा, साकेत रंजन, आलोक कुमार, मंजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें