तुलसीपुर (श्रावस्ती)। ग्राम पंचायत श्रीनगर के मजरा चमरपुरवा निवासी किरन देवी को उनके ससुरालीजनों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मल्हीपुर थाने में तहरीर देकर पति समेत ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करवाया है।
पीड़िता किरन देवी ने बताया कि उनका विवाह एक साल पहले रुपईडीहा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कल्याणपुर के मजरा बेलभरिया निवासी सज्जन बाबू के साथ हुआ था। आरोप लगाया कि विवाह के बाद से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज के तौर पर बाइक, फ्रिज, कूलर व 1.5 लाख की नकदी की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर सभी मिलकर उनकी पिटाई करते थे। बीते दिनों उनकी पिटाई कर घर से भगा दिया।
मल्हीपुर थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर किरन के पति सज्जन बाबू, ससुर गोपाल पासी व सास सहित पांच लोगों पर मारपीट व दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।