फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: जलभराव और गंदगी से खैरी गांव बेहाल

Mon, 16 Nov 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
खैरी गांव को जाने वाले मार्ग पर भरा गंदा पानी।- संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती। गर्मी का मौसम हो या फिर ठंड का, भिनगा नगर के पूरे खैरी गांव में जलभराव व गंदगी की समस्या एक जैसी रहती है। रास्तों पर बहने वाले गंदे पानी के बीच से ही ग्रामीणों को आना-जाना पड़ता है। वहीं, देव स्थान भी गंदगी के बीच है। समस्या दूर कराने के लिए ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की, लेकिन जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते अब तक समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन


भिनगा नगर क्षेत्र के ग्राम खैरी में जलभराव व गंदगी से लोगों का जीना मुहाल है। खैरी मोड़ से बाबागंज चौराहा जाने वाले मार्ग से गांव को जाने वाले रास्ते पर पूरे वर्ष जलभराव की समस्या बनी रहती है। घरों से निकलने वाला पानी सड़क पर भर जाता है।

नगर पालिका के सफाईकर्मी आसपास का कूड़ा इकट्ठा करके सड़क किनारे खाली मैदान में डाल देते हैं। इससे आसपास गंदगी फैली रहती है। नगरवासियों की आस्था का केंद्र गांवट माता का स्थान भी गंदगी से पटा है। इसके बावजूद नगर प्रशासन समस्या के समाधान की पहल नहीं कर रहा है।
विज्ञापन


इसी तरह ओवरसीज बैंक के सामने से गांव में जाने वाला रास्ता बारिश के दौरान बंद हो जाता है। रास्ता संकरा होने और जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। झाड़ियों से पूरी तरह ढके इस मार्ग पर जहरीले जीवों का खतरा भी बना रहता है।



यह बोले स्थानीय लोग
खैरी गांव निवासी बगल बाबू ने बताया कि सड़क पर हमेशा जलभराव रहता है। मंदिर जाने के लिए भी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। अब्दुल मुत्तलिफ खां ने कहा कि झाड़ियों से पटे रास्ते पर आने-जाने में जहरीले जीवों का खतरा बना रहता है। इसके बावजूद न तो रास्ते की चौड़ाई बढ़ाने की पहल हो रही है और न ही झाड़ियों की सफाई कराई जाती है। हेमराज ने बताया कि नगर पालिका और जिला प्रशासन को कई बार शिकायती पत्र दिया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इससे अब उनका मनोबल टूट चुका है। धनीराम मौर्य ने कहा कि गांवट माता के स्थान पर लोग नियमित रूप से पूजा करने जाते हैं। यहां साल में एक बार बड़ा कार्यक्रम भी होता है, लेकिन सफाईकर्मी कूड़ा इकट्ठा करके पास में ही डाल देते हैं। रेतम यादव, मस्तराम समेत अन्य ग्रामीणों ने भी संबंधित अधिकारियों से समस्या का निस्तारण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें