फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: भवन तैयार पर नहीं चलीं केजीबीवी की कक्षाएं

Tue, 02 Dec 2025 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
हरदत्तनगर गिरंट में बना केजीबीवी भवन।- संवाद
विज्ञापन
गिरंट बाजार। जमुनहा क्षेत्र के हरदत्तनगर गिरंट में कक्षा नौ से 12 तक की कक्षाओं के संचालन के लिए कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का भवन एक वर्ष पूर्व ही बनकर तैयार हो चुका है। फिर भी न तो शिक्षकों की तैनाती की गई और न ही कक्षाओं का संचालन ही शुरू हो सका।
विज्ञापन


छात्राओं को सुरक्षित परिवेश में शिक्षा मिल सके, इसके लिए कस्तूरबा विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है। जमुनहा क्षेत्र में कक्षा आठ तक केजीबीवी का संचालन किया जा रहा है, लेकिन नौ से 12 तक की शिक्षा के लिए छात्राओं को भटकना पड़ रहा है।

इस समस्या से छात्राओं को निजात दिलाने के लिए विभाग की ओर से नए एकेडमिक भवन का निर्माण कराया गया है। बावजूद इसके न तो उसमें कक्षाओं का संचालन प्रारंभ हो सका और न ही अब तक किसी कर्मी की तैनाती ही की गई है। ऐसे में करोड़ों की लागत से बना भवन शिक्षकों व छात्राओं का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन







विद्यालय तक पहुंचने का मार्ग भी सुगम नहीं
विद्यालय तक पहुंचने के लिए सुगम मार्ग की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में यदि नवीन शिक्षा सत्र में कक्षाओं का संचालन शुरू भी हो जाए, तो भी छात्राओं को विद्यालय तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। अब तक महज एक पगडंडी है।





रास्ता दुरुस्त होने पर चलेंगी कक्षाएं

नव निर्मित विद्यालय भवन तक पहुंचने के लिए सुगम रास्ता नहीं है। ऐसे में स्थलीय निरीक्षण किया गया है। रास्ता बनने के बाद भवन संचालन का कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

-अजय कुमार, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें