फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: केजीबीबी की छात्राओं को कराया थाना भ्रमण

Sun, 28 Sep 2025 07:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
हरदत्तनगर गिरंट थाने में छात्राओं को जानकारी देते पुलिसकर्मी। - संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती/ गिरंट बाजार। मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत जिले में महिला जागरूकता से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (केजीबीबी) की छात्राओं को थानों का भ्रमण कराया गया।
विज्ञापन


केजीबीबी हरिहरपुररानी की छात्राओं को कोतवाली भिनगा का भ्रमण कराया गया। कक्षा-आठ की छात्रा पल्लवी को एक दिन का थाना प्रभारी बनाया गया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक आशीष कुमार ने उसे थाने के कामकाज के बारे में बताया। छात्राओं ने मिशन शक्ति केंद्र का भ्रमण कर पुलिस की कार्यप्रणाली समझी। इस मौके पर जिला समन्वयक बालिका शिक्षा नीलम, वार्डन कैशर जहां आदि मौजूद रहे।

वहीं केजीबीबी जमुनहा की छात्राओं को हरदत्तनगर गिरंट थाने का भ्रमण कराया गया। इस दौरान छात्राओं को महिला हेल्पडेस्क, मिशन शक्ति केंद्र, वायरलेस का प्रयोग, बंदीगृह, साइबर क्राइम व उत्पीड़न की एफआईआर की प्रक्रिया, आमद और रवानगी, चार्जशीट, गश्त, पिकेट व हेल्पलाइन नंबर आदि की जानकारी दी गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुशीला त्रिपाठी, थाना प्रभारी महिमानाथ उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें