फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti: 'मस्जिद से नहीं विदेशी आक्रांता से नफरत...', केशव मौर्य बोले- बाबर के नाम पर इमारत बर्दाश्त नहीं

Fri, 26 Dec 2025 05:49 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती

सार

श्रावस्ती पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मस्जिद से नहीं विदेशी आक्रांताओं से नफरत है। बाबर के नाम पर कोई भी इमारत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को श्रावस्ती पहुंचे। यहां वीर बाल दिवस समेत कई कार्यक्रमों में भाग लिया। इसके बाद कलेक्ट्रेट में प्रेसवार्ता कर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने बाबर के नाम पर बनने वाली मस्जिद पर एतराज जताया। 

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा कि हमें मस्जिद से नहीं, बल्कि विदेशी आक्रमणकारी बाबर से नफरत है। बाबर के नाम पर किसी भी इमारत का निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिले के विकास को लेकर किए गए सवाल पर कहा कि लोगों की समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रत्येक माह अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया। इससे लोगों की समस्याओं के निस्तारण में आसानी होगी।

उन्होंने रोडवेज बस के संचालन में आ रही समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए कहा कि अधिकारी कार्यकर्ताओं की ओर से बताई गई समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारित करें। प्रत्येक कार्यकर्ता डिप्टी सीएम है। अधिकारियों को व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन


विपक्ष पर निशाना साधते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि सिख धर्म के साहबजादों ने धर्म के नाम पर कुर्बानी दे दी। लेकिन, यदि उस समय सपा व कांग्रेस होती तो कहती कि यह सब भाजपा व संघ का ही किया धरा है। इस मौके पर प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा, विधायक रामफेरन पांडेय व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रीलाल वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें