फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरीद व कजरी तीज पर बरतें सामाजिक दूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। सोनवा थाने में मंगलवार को शांति समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक ने की। इस दौरान उन्होंने त्योहारों के लिए शासन व प्रशासन की ओर से जारी दिशा निर्देशों की जानकारी देते हुए उसका अनुपालन करने तथा त्योहार पर अमन चैन बनाए रखने की अपील किया।
विज्ञापन

सोनवा थाने में आयोजित शांति समिति की बैठक में प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने कहा कि आगामी दिनों बकरीद, रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, कजरी तीज जैसे महत्वपूर्ण त्योहार पड़ रहे हैं। जिसे सकुशल संपन्न कराना प्रशासन की प्रथम प्राथमिकता है। ऐसे में यह सभी की जिम्मेदारी बनती है कि वह त्योहार पर ऐसा कोई भी कार्य न करें, जिससे क्षेत्र की शांति व्यवस्था बनाए रखने में किसी प्रकार का कोई व्यवधान उत्पन्न हो।
आगामी दिनों बकरीद का पर्व मनाया जाएगा। जिसमें सामूहिक नमाज न अदा करें। लोगों को दूर से ही इसकी मुबारकबाद दें। गले मिलने से परहेज करें। जहां तक संभव हों न तो किसी की मेहमान नवाजी स्वीकार करें और न ही उन्हें अपने घर बुलाएं। इससे कोरोना संक्रमण के फैलने का खतरा हो सकता है। कजरी तीज पर भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। साथ ही बकरीद पर लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए घर पर ही नमाज अदा करें।
विज्ञापन

बकरीद को शांतिपूर्ण एवं सद्भावपूर्ण तरीके से मनाएं, समाज में अराजकता एवं नफरत फैलाने वाले तत्वों की जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। पुलिस सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि बनाए हुए हैं। सोशल मीडिया पर अराजकता फैलाने वाले के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर सभी उप निरीक्षक, आरक्षी व क्षेत्र के गणमान्य तथा धर्म गुरु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें