फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिनगा में खुला एंटी पावर थेप्ट पुलिस थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में बिजली व विद्युत उपकरणों की चोरी रोकने के लिए भिनगा में एंटी पावर थेप्ट पुलिस थाना स्थापित कर दिया गया है। जहां कॉर्पोरेशन की ओर से थानाध्यक्ष की तैनाती भी कर दी गई है। जल्द ही थाने का संचालन प्रारंभ करा दिया जाएगा। इसके लिए भवन का सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन

बिजली चोरी रोकने व लाइन लास कम करने के मामले में प्रदेश में रोल मॉडल बना श्रावस्ती बकाया बिल वसूली के मामले में भी अव्वल रहा। इसके बाद श्रावस्ती मॉडल को पूरे प्रदेश में लागू किया गया। सत्ता परिवर्तन के बाद एक बार फिर लाइन लास व बिजली चोरी के मामले जिले में बढ़ने लगे। इतना ही नहीं बकाया भुगतान न होने के कारण जिले को मिलने वाली 24 घंटे आपूर्ति भी घटा दी गई थी।
जिसे पटरी पर लाने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से प्रदेश के सभी जिलों में एंटी पावर थेप्ट पुलिस थाना खोलने का निर्णय लिया गया था। इसके बाद विद्युत उपकेंद्र भिनगा में एंटी पावर थेप्ट पुलिस थाना स्थापित किया गया है। जहां थानाध्यक्ष के रूप में कमलेश कुमार दोहरे की तैनाती की गई है। फिलहाल अभी एंटी पावर थेप्ट पुलिस थाने में स्टाफ व संसाधन मुहैया नहीं कराया गया है। इस बारे में और जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि भवन हस्तांतरित कर दिया गया है।
विज्ञापन

इसमें कुछ कमियां थी जिन्हें दुरुस्त कराया जा रहा है। अधीक्षण अभियंता पावर कॉर्पोरेशन बलरामपुर से वार्ता हो चुकी है। जल्द ही फर्नीचर, कंप्यूटर, आपरेटर सहित अन्य स्टाफ मिलने का आश्वासन मिला है। स्टाफ व संसाधन उपलब्ध होते ही एंटी पावर थेप्ट पुलिस थाने में बिजली चोरी, विद्युत उपकरण चोरी आदि मामलों में केस दर्ज होने का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। वहीं इस बारे में अधिशासी अभियंता रमाशंकर मौर्य ने बताया कि शक्तिभवन लखनऊ से एंटी पावर थेप्ट पुलिस थाना संचालन के लिए सभी आवश्यक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए आश्वासन मिला है। उम्मीद है जल्द ही थाने का संचालन प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें