फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: नींबू के पेड़ से कतर्नियाघाट की होगी बायो फेंसिंग, रूकेंगे जंगली हाथियों के हमले

Thu, 08 Feb 2024 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
आसाम माॅडल पर कतर्नियाघाट के किनारे नींबू के पौधे लगाने पर दिया जा रहा जोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मिहींपुरवा (बहराइच)। नींबू के पेड़ की बायो फेंसिंग कर कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग में जंगली हाथियों से परेशान लोगों को राहत देने की तैयारी है। यह विधि जंगल के किनारे बसे ग्राम बिशुनापुर, आम्बा, भवानीपुर, बर्दिया व निशानगाड़ा वन रेंज के ग्राम लोहरा, आजमगढ़पुरवा, कोहली, मटेही, रमपुरवा जंगली हाथियों के हमले से प्रभावित अति संवेदनशील गांव में अपनाई जाएगी। यहां पर नींबू के पेड़ से बायो फेंसिंग का काम होना है।
विज्ञापन

हाथी प्रभावित इन गांवों के लोग पूरी रात जगाकर हांका लगाते खेतों की रखवाली करते है। कतर्नियाघाट के किसानों की फसलों की सुरक्षा के लिए काम कर रही एक संस्था के सदस्यों द्वारा हाथी प्रभावित गांवों में गोष्ठी के जरिये हाथियों के हमले से बचाव के गुर बताए जा रहे हैं। साथ ही नये उपाय ढूंढे जा रहे हैं। अब संस्था द्वारा नीबू के पौधे लगाने पर जोर दिया जा रहा है। ग्रामीणों को बताया जा रहा है कि वह अपने खेतों के चारों ओर नीबू के पौधे लगायें क्योंकि हाथी नींबू की महक से दूर रहते हैं और उनके कांटों से भागते हैं। इस प्रकार जब नींबू के पौधे बड़े होंगे तो स्वत: हाथी नहीं आयेंगे और कतर्नियाघाट के हाथी प्रभावित क्षेत्र की बायो फेंसिंग हो जायेगी। भवानीपुर गांव से इसकी शुरुआत करने की तैयारी है। संबंधित संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर अभिषेक ने बताया कि जंगली हाथियों को भगाने के लिए नींबू के पौधे काफी कारगर उपाय है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें