फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: अधिकारियों पर लगाया लापरवाही का आरोप

Fri, 05 Sep 2025 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। बहुद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति संघ के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को उर्वरक वितरण में मनमानी व अव्यवस्था का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया और डीएम को मांग पत्र सौंपा। जिलाध्यक्ष अरुण कुमार त्रिपाठी, महामंत्री वीरेंद्र कुमार सिंह, सदस्य राजेंद्र मिश्रा, केशव प्रसाद वर्मा, रामनिवास यादव व रामानंद यादव आदि ने बताया कि समय से खाद उपलब्ध नहीं कराई जा रही है, जबकि दबाव बनाने वाले लोग आसानी से यूरिया ले जा रहे हैं। शराबी व अराजक तत्व समिति पर हंगामा करते हैं। ऐसे में पर्याप्त सुरक्षा बल व प्रशासनिक निरीक्षण की जरूरत है। सभी ने बताया कि मांगें पूरी न होने पर खाद का वितरण ठप कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें