भिनगा सिरसिया मार्ग स्थित फटवा के निकट नहर पुल से नदारद जॉइंटर।
सिरसिया (श्रावस्ती)। भिनगा-सिरसिया मार्ग पर बने नहर पुल में लगे लोहे के जॉइंटर धीरे-धीरे गायब हो रहे हैं। इससे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पुल की छत का निर्माण करते समय छत वाले हिस्से को जोड़ने के लिए जॉइंटर लगाए जाते हैं। इन लोहे के जॉइंटर पर चोरों की नजर रहती है। भिनगा-सिरसिया मार्ग पर ग्राम फटवा के निकट बने नहर पुल पर लगे लगभग सभी जॉइंटर चोरी हो चुके हैं। ऐसे में पुल पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं और पुल की छत में पड़ी सरिया निकल आई है। इससे मार्ग से होकर गुजरने वाले वाहनों के टायर पंचर होने की आशंका रहती है। वहीं पुल भी कमजोर हो रहा है।