फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडक्रॉस दिवस: दिव्यांगों को वितरित किए उपकरण

Fri, 09 May 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
डीडीआरसी में ​दिव्यांगों को उपकरण प्रदान करते डीएम। 
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिला दिव्यांग पोषण पुनर्वास केंद्र भिनगा में बृहस्पतिवार को रेडक्रॉस दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों का वितरण व रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जिला दिव्यांग पोषण पुनर्वास केंद्र में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने किया। उन्होंने कहा कि दैवीय आपदा, टीबी मुक्त अभियान हो या फिर दिव्यांग व वृद्धजनों की सहायता हर क्षेत्र में रेडक्रॉस का काम सराहनीय है।
आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार मिश्र ने कहा कि रेडक्रॉस दिवस विश्व में शांति के क्षेत्र में पहले नोबेल पुरस्कार विजेता जीन हेनरी ड्यूनेन्ट के जन्मदिवस के रूप में आठ मई को मनाया जाता है। इस मौके पर रेडक्रॉस शाखा ने 26 जरूरतमंद दिव्यांगजनों को कृत्रिम उपकरण दिए। वहीं रक्तदान शिविर में 12 लोगों ने महादान किया। इस दौरान रेडक्रॉस के पैटर्न सदस्य शैलेंद्र त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष रवि मिश्र, प्रबंधन समिति के सदस्य राहुल पाठक, डॉ. अभिनव पांडेय, बलविंदर सिंह, आपदा मित्र विवेक श्रीवास्तव, ब्लड बैंक संयोजक प्रियंका शुक्ला, अरविंद पाठक, वामिक सउद व हितेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें