फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: संयुक्त टीम ने वन माफिया को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। वन विभाग व एसएसबी के संयुक्त अभियान में शनिवार रात एक वन माफिया को दबोच लिया गया। आरोपी के पास से साखू का बोटा भी बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध वन अधिनियम में कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पश्चिमी सोहेलवा वन क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर क्षेत्रीय वनाधिकारी पंकज चौधरी ने वनकर्मियों व एसएसबी के जवानों के साथ घेराबंदी की। रात लगभग नौ बजे लोनियन पुरवा चक मार्ग पर एक व्यक्ति को साखू का बोटा बाइक पर लादते पकड़ा। इसके बाद आरोपी को बरामद बोटे रेंज कार्यालय पहुंचाया। यहां पर पूछताछ में आरोपी की पहचान सिरसिया क्षेत्र के ग्राम लोनियनपुरवा निवासी रविंद्र कुमार के रूप में हुई।
रेंजर ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2015 से ही लकड़ी के अवैध कटान के 19 आपराधिक केस पश्चिमी सोहेलवा रेंज में दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम तथा वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें