श्रावस्ती। जिले में अपराध नियंत्रण के लिए गठित स्वाट टीम को शनिवार देर शाम को एसपी राहुल भाटी ने भंग कर दिया। साथ ही स्वाट टीम तैनात पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन भेज दिया गया। स्वाट टीम के प्रभारी रहे उपनिरीक्षक नितिन यादव, मुख्य आरक्षी अवनीश विक्रम सिंह, रणविजय सिंह, तौसीफ खान, आरक्षी अभिषेक सिंह, वीरेंद्र यादव व रिषभ गौड़ पुलिस लाइन स्थानांतरित कर दिया गया है। हलांकि, अब तक नई टीम की घोषणा नहीं की गई है।