फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: पीएम मोदी की अपील के बाद खरीदारी घटी, ज्वेलर परेशान

Sun, 17 May 2026 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
कटरा बाजार ​स्थित दुकान में पसरा सन्नाटा। -संवाद
विज्ञापन
वीरपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक साल तक सोना न खरीदने की अपील का असर स्थानीय बाजारों में दिखने लगा है। सर्राफा दुकानों पर ग्राहकों की संख्या 50 प्रतिशत से भी कम हो गई है। इस वजह से ज्वेलर परेशान हैं।
विज्ञापन


कटरा बाजार स्थित जेएमडी ज्वेलर्स के प्रोप्राइटर ईश्वर सोनी ने बताया कि कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री द्वारा की गई अपील के बाद से व्यापार में भारी कमी आई है। पहले ग्राहकों से भरी रहने वाली उनकी दुकान में अब पूरे दिन बीत जाने के बाद भी बोहनी नहीं हो पा रही है। इस कारण उन्हें अपनी रोजी-रोटी और परिवार चलाने में गंभीर संकट का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की अपील के चलते ग्राहक सोने की खरीदारी से पूरी तरह बच रहे हैं। यह स्थिति छोटे व्यापारियों के लिए चिंताजनक है। व्यापार में आई इस कमी से उनका भविष्य अनिश्चित दिख रहा है। स्थानीय बाजार में अन्य ज्वेलर्स भी इसी तरह की समस्याओं का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसे में प्रधानमंत्री से अपील है कि वह अपने बयान में बदलाव लाएं और लोगों से जरूरत भर का सोना खरीदने की बात कह दें। एकदम से सोना न खरीदने की अपील से छोटे व्यापारियों का कारोबार पूरी तरह ठप हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें