श्रावस्ती। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद जीशान मलिक ने उम्मीद पोर्टल पर वक्फ संपत्तियों से संबंधित जानकारी को तत्काल दुरुस्त करने का निर्देश दिया है। यह निर्देश विशेष रूप से 50 एकड़ से अधिक भूमि वाले मामलों पर लागू होगा।
उन्होंने बताया कि अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के सचिव की अध्यक्षता में 23 जनवरी, 2026 को एक बैठक हुई थी। उस बैठक में यह सामने आया था कि उम्मीद पोर्टल पर अपलोड की गई जानकारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप नहीं है। इस जानकारी को ठीक कराने के लिए विकास भवन के कक्ष संख्या-05 में व्यवस्था की गई है।
जिन मुतवल्लियों की जानकारी पोर्टल पर सही नहीं है, उन्हें उसे तत्काल अपने स्तर पर दुरुस्त करना होगा। ऐसे मुतवल्ली, प्रबंधक और प्रशासक, जिनके पास 50 एकड़ से अधिक भूमि है, वक्फ बोर्ड के निर्देशानुसार उम्मीद पोर्टल पर अपलोड किए गए दस्तावेज की एक प्रति शिविर में जमा कराएं।