फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: पेड़ से टकरा कर पलटी जीप, छह की मौत

Sat, 05 Aug 2023 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बौद्ध परिपथ पर हादसा, वाहन का काटना पड़ा दरवाजा
विज्ञापन

मवेशी को बचाने के प्रयास में हुए हादसे में चालक गंभीर
संवाद न्यूज एजेंसी
इकौना (श्रावस्ती)। बौद्ध परिपथ पर मवेशी को बचाने के प्रयास में शनिवार रात एक जीप बेकाबू होकर पेड़ से टकरा कर पलट गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और चालक गंभीर रूप से जख्मी है। मरने वालों में पांच एक ही परिवार के हैं।

नेपाल गंज जिला अंतर्गत त्रिभुवन चौक निवासी नीलांश गुप्ता (25) का ननिहाल बलरामपुर सब्जी मंडी चौक निवासी गौरव गुप्ता के घर पड़ता है। शनिवार को नीलांश नानपारा के बरोहरी निवासी अजय मिश्रा की जीप बुक कराकर बलरामपुर आ रहा था। जीप में उसके साथ उसकी बहन नीति गुप्ता (18), वैभव (28) व परिवार की ही एक महिला व दो बच्चे भी थे। जैसे ही अजय मिश्रा जीप लेकर बौद्ध परिपथ के सीताद्वार मोड़ पहुंचा तभी मवेशियों को बचाने के प्रयास में वह वाहन पर अपना नियंत्रण खो बैठा। जीप अनियंत्रित हो मार्ग किनारे लगे पेड़ से टकरा कर पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस ने वाहन का दरवाजा कटवा कर सभी को बाहर निकलवाया और सीएचसी इकौना ले गए। यहां चिकित्सकों ने नीलांश, नीति, महिला व दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया। जबकि वैभव की हालत गंभीर होने के कारण उसे मेडिकल कालेज बहराइच रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। चालक अजय मिश्रा का इलाज इकौना में चल रहा है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एएसपी प्रवीण कुमार यादव, सीओ इकौना संतोष कुमार व प्रभारी निरीक्षक महिमानाथ ने घटना स्थल का जायजा लिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें