फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती के विरोध में लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
गिलौला (श्रावस्ती)। अघोषित बिजली कटौती से जूझ रहे गिलौला वासियों ने सोमवार रात शिवमंदिर के पास बौद्ध परिपथ जाम कर प्रदर्शन किया। इससे करीब डेढ़ घंटे तक बौद्ध परिपथ पर आवागमन बाधित रहा। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी व क्षेत्राधिकारी इकौना ने लोगों को समझा बुझाकर हटवाया।
विज्ञापन

गिलौला कस्बा सहित आसपास के क्षेत्रवासी विगत एक सप्ताह से अघोषित बिजली कटौती से जूझ रहे थे। रविवार शाम से बिजली पूरी तरह बाधित कर दी गई। इससे नाराज गिलौलावासी प्रधान पूजा देवी के प्रतिनिधि प्रकाशचंद, मुन्ना मद्धेसिया, आशीष जायसवाल, दीपक आदि के नेतृत्व में सोमवार की शाम विद्युत उपकेंद्र पहुंचे। जहां संविदाकर्मी के अलावा कोई अधिकारी नहीं मिला।
संविदाकर्मी ने अवर अभियंता गिलौला के मोबाइल पर फोन किया तो वह स्विच ऑफ मिला। इससे नाराज कस्बावासियों ने शिव मंदिर के पास बौद्ध परिपथ जामकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई। प्रदर्शन के चलते करीब डेढ़ घंटे तक बौद्ध परिपथ जाम रहा।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी विजय बहादुर सिंह के समझाने पर भी लोग नहीं माने। इस पर थाना प्रभारी ने पुलिस क्षेत्राधिकारी इकौना तारकेश्वर पांडेय को जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे सीओ ने लोगों को समझा बुझा कर जाम हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें