फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

272 शिकायतों में सिर्फ 37 निपटीं

विज्ञापन
इकौना तहसील में पीड़ितों की फरियाद सुनते डीएम व एसपी। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले की सभी तहसीलों में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान तीनों तहसीलों में आए 272 प्रार्थना पत्रों में 37 का मौके पर निपटारा किया गया। शेष मामलों के निस्तारण के लिए मौके पर टीम भेजी गई है। इकौना तहसील में आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता डीएम ने की। इस दौरान एआरटीओ के अनुपस्थित रहने पर डीएम ने अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

इकौना तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए डीएम ओपी आर्य ने कहा कि अधिकारी फरियादियों की प्रत्येक छोटी बड़ी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उसका समय से निपटारा करें। रेंडम जांच के दौरान गुणवत्ता में कमी पाई गई तो संबंधितों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एआरटीओ क्यूडब्लू खान के अनुपस्थित होने पर अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने का आदेश दिया।
गिलौला के कोट मुबारकपुर निवासी रामकली पत्नी राम मनोहर ने परिवार रजिस्टर में अपनी पुत्री का नाम अंकित न करने की शिकायत की। इस पर मौजूद सहायक विकास अधिकारी को फटकार लगाते हुए परिवार रजिस्टर में नाम अंकित करने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में जो अधिकारी व कर्मचारी फिसड्डी मिले उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मुख्यमंत्री हेल्प लाइन 1076 में आने वाली शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता पूर्ण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने भी फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण करने के लिए संबंधित क्षेत्र के थानाध्यक्षों को निर्देश दिया। इस दौरान कुल 193 शिकायतें आई। इसमें से मात्र 31 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया गया। वहीं भिनगा तहसील में 62 शिकायतें आई। जिनमें से सिर्फ पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
वहीं जमुनहा में 17 शिकायतों के सापेक्ष एक शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान उप जिलाधिकारी इकौना राजेश मिश्रा, प्रभागीय वनाधिकारी एपी यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी इकौना तारकेश्वर पांडे, जिला प्रोवेशन अधिकारी मोहन त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें