फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक शाखाओं में जांच कर तलाशे संदिग्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। बैंक शाखाओं की सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस की ओर से मंगलवार को विशेष जांच अभियान चलाया गया। एसपी के निर्देश पर पुलिस कर्मियों ने थाना क्षेत्र में पड़ने वाले बैंकों व ग्राहक सेवा केंद्रों में जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्या के निर्देश पर सभी थाना व चौकी प्रभारियों ने बैंक शाखाओं की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के बैंकों की सुरक्षा जांची। वहीं सीओ सिटी हौसला प्रसाद ने लक्ष्मनपुर क्षेत्र में बैंक में लगे सीसीटीवी, सायरन सहित वाहनों की जांच की।
क्षेत्राधिकारी इकौना महेंद्र पाल शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने गिलौला व इकौना बैंक में लगे सीसीटीवी, सायरन व संदिग्ध व्यक्तियों सहित वाहनों की जांच की। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने बैंक में उपस्थित लोगों से बैंक आने का कारण पूछा साथ ही उन्हें सुरक्षा की जानकारी देकर जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

बगैर मास्क व गमछा लगाए बाहर न निकलने की चेतावनी भी दी। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक ने नगर में पैदल गश्त कर व्यापारियों से वार्ता की। इस दौरान उनसे व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने, दुकान पर काम करने वाले श्रमिकों का पुलिस सत्यापन कराने, अनाधिकृत रूप से दुकान का चक्कर लगाने व संदिग्ध लोगों की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें