फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 50 हजार का इनामी अंतरजनपदीय चोर मुठभेड़ में घायल

विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : मुठभेड़ के दौरान पकड़ा गया आरोपी।
विज्ञापन
श्रावस्ती/इकौना। इकौना क्षेत्र में पांच चोरियों को अंजाम देने वाले अंतरजनपदीय चोर को सोमवार रात मुठभेड़ के बाद इकौना पुलिस, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। उसके पास से तमंचा व चोरी के आभूषण बरामद हुए हैं। आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।
विज्ञापन

एसपी राहुल भाटी ने बताया कि सोमवार रात इकौना थाना प्रभारी परमानंद तिवारी टीम के साथ सेमगढ़ा स्थित सरयू नहर बैराज के पास गश्त कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर से संदिग्ध चोर के गुजरने की सूचना मिली। इस पर उन्होंने एसओजी व सर्विलांस सेल की टीम के बैराज पर घेराबंदी की। इस दौरान पहुंचे बाइक सवार संदिग्ध ने पुलिस पर फायर झोंक दिया।जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर इकौना सीएचसी ले जाया गया। आरोपी की पहचान सीतापुर जिले के तंबौर थाना क्षेत्र के औरी शाहपुर निवासी संजय लोनिया के रूप में हुई। आरोपी ने इकौना क्षेत्र में पूर्व में हुई चोरी की पांच घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की। आरोपी के पास से 720 रुपये नकद, दो जोड़ी पायल, एक जोड़ी झुमकी, एक सोने की मटर माला और तीन बिछिया बरामद हुई हैं। साथ ही 315 बोर का तमंचा व एक कारतूस भी मिला है।

आरोपी पर दर्ज हैं 31 प्राथमिकी
एसपी ने बताया कि आरोपी संजय पर सीतापुर व श्रावस्ती में 31 प्राथमिकी दर्ज हैं। पूछताछ में उसने बताया कि वो दिन में बाइक से गांवों में घूमकर रेकी करता था। इस दौरान गांव के बाहर, बाग के आसपास वाले घर, जिनमें खिड़की आदि हो, उन्हें चोरी के लिए चिह्नित करता था। घर में मौजूद लोगों की जानकारी के लिए ईंट-पत्थर फेंकता था। कम संख्या वाले घरों को निशाना बनाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें