फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: शिक्षामित्रों को दिए गए बढ़े हुए मानदेय के चेक

Wed, 06 May 2026 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
​शिक्षामित्रों को प्रमाण पत्र व चेक प्रदान करते जनप्रतिनि​धि। - फोटो : ​शिक्षामित्रों को प्रमाण पत्र व चेक प्रदान करते जनप्रतिनि​धि।
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट के तथागत सभागार में मंगलवार को शिक्षामित्र सम्मान समारोह आयोजित हुआ। शिक्षामित्रों को बढ़े हुए मानदेय का प्रारूप चेक व प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। गोरखपुर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र ने किया। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग भी उपस्थित थीं। मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद और अपर जिलाधिकारी अमरेंद्र कुमार वर्मा भी मौजूद थे। दद्दन मिश्र ने मानदेय वृद्धि से शिक्षामित्रों के जीवन स्तर में सुधार की बात कही। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने शिक्षा का स्तर सुधारने और तकनीकी का उपयोग करने की अपील की। उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षामित्रों को प्रशस्ति पत्र व प्रारूप चेक देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान प्रदर्शनी लगाई, जिसकी अधिकारियों ने सराहना की। कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक अजीत कुमार उपाध्याय ने किया। इस मौके पर जिला समन्वयक सपना सोनी, नीलम, सुनील तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें