फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: दस्तक अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाने का निर्देश

Tue, 25 Jul 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता डीएम कृतिका शर्मा ने करते हुए मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए दस्तक अभियान को शत प्रतिशत स्तर पर सफल बनाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान ग्राम सभाओं में खराब हैंडपंप की मरम्मत कराने के साथ ही लोगों को मच्छरों से बचने के लिए भी जागरूक किया जाए। साथ ही मलेरिया विभाग लार्वा रोधी गतिविधियां भी नियमित अंतराल पर संचालित कराए। संवाद



कंट्रोल रूम में करे खाद न मिलने की शिकायत
श्रावस्ती। जिले में खाद की कोई कमी नहीं है। यदि कहीं कोई दुकानदार उर्वरक अथवा यूरिया की निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूलता है तो, इसकी शिकायत तत्काल कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 7007845179 व 9721535102 पर दर्ज कराए। यह जानकारी जिला कृषि अधिकारी अनिल प्रसाद मिश्र ने दी।
विज्ञापन

बताया कि जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में संचालित इस कंट्रोल रूम पर किसानों से प्राप्त शिकायतों को रजिस्टर में सूचीबद्ध कर उन पर प्रभावी कार्रवाई तय होगी। इसके लिए प्राविधिक सहायक ग्रुप बी योगेन्द्र कुमार वर्मा एवं वरिष्ठ सहायक व उर्वरक सहायक अरविन्द कुमार शुक्ला की ड्यूटी लगाई गई है। संवाद


बाढ़ को लेकर प्रशासन सतर्क
श्रावस्ती। जिले में सोमवार रात से हो रही रिमझिम बरसात के बाद बाढ़ की संभावनाओं को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। कलेक्ट्रेट में स्थापित बाढ़ कंट्रोल रूम सहित सभी बाढ़ चौकी प्रभारियों को पूरी तरह सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। बाढ़ से संबंधित सूचना कंट्रोल रूम नंबर 8545092198, 05250297302, 05250297301 पर दी जा सकती है। यह कंट्रोल रूम 24 घंटे क्रियाशील रहेगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें