फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: थाईलैंड से आए बौद्ध अनुयायियों ने जेतवन में की प्रार्थना

Tue, 25 Jul 2023 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती मंगलवार को अनुयायियों से गुलजार रही। थाईलैंड से आए बौद्ध अनुयायियों ने थाई रीति से बौद्ध भिक्षु देवानंद के नेतृत्व में जेतवन में विशेष प्रार्थना सभा में हिस्सेदारी भी की। इस मौके पर बौद्ध भिक्षु देवानंद ने कहा कि बौद्ध धम्म में वर्षावास का बहुत महत्व है। इसकी शुरुआत बुद्धत्व प्राप्ति के बाद भगवान बुद्ध ने की थी। वर्षावास के तीन माह में भिक्षु एवं श्रामणेर संघ विहार में रहकर बौद्ध धम्म की बारीकियों का अध्ययन मनन करते हैं।
विज्ञापन


बताया कि आषाढ़ पूर्णिमा के दिन वर्षावास शुरू होता है, जो अश्विनी पूर्णिमा को संपन्न होता है। बुद्ध ने सभी भिक्षुओं को आदेश दिया था कि वह धम्म का प्रचार करें। इस काम में लगे बौद्ध भिक्षु बरसात के मौसम में नदियों में बाढ़ के कारण बह जाते थे। उनके चलने से खेत की फसलों को नुकसान पहुंचा था।
जब यह बात तथागत को पता चली तो बुद्ध ने आदेश दिया की आषाढ़ पूर्णिमा से आश्विन पूर्णिमा तक सभी भिक्षु एक स्थान पर रहें। वह गांवों में भिक्षाटन के लिए भी न जाएं। एक स्थान पर रह कर धम्म का पठन पाठन कर धम्म प्रचार करें।
विज्ञापन

बताया कि बुद्ध ने अपना पहला वर्षावास सारनाथ के ऋषि पतन में किया। उन्होंने श्रावस्ती, जेतवन, वैशाली, राजगृह इत्यादि विहार में वर्षावास किया। इस दौरान बौद्ध भिक्षु अशोक कुमार बौद्ध ने आष्टांगिक मार्ग पर चलने के साथ ही पंचशील के नियम का कड़ाई से पालन करने, झूठ न बोलने का पाठ भी पढ़ाया। इस दौरान काफी संख्या में बौद्ध अनुयायी मौजूद रहे।


फूलन देवी की पुण्यतिथि पर सौंपा ज्ञापन
श्रावस्ती। निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पूर्व सांसद फूलन देवी की पुण्यतिथि पर अपनी मांगों का प्रधानमंत्री रक्षामंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन के अधिकारी को सौंपा।
जिलाध्यक्ष रामनरेश निषाद के नेतृत्व में ज्ञापन देने पहुंचे कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में फूलन देवी की संपत्ति को सपा पोषित माफियाओं से मुक्त कराकर उनकी माता के नाम करने, उनकी मां को सांसद की मां होने का अधिकार दिलाने, फूलन देवी की हत्या की सीबीआई जांच कराने व उनके नाम पर महिलाओं के लिए सेल्फ डिफेंस सेंटर खोलने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में चंचल देवी, अब्बास अली, अवधराम, अरुण कश्यप व राघवराम निषाद सहित अन्य लोग शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें