श्रावस्ती। बैंकों की सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस ने शुक्रवार को विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने नियमित रूप से बैंकों व अन्य सार्वजनिक स्थलों की जांच कर संदिग्ध व्यक्तियों पर ठोस कार्रवाई का निर्देश दिया है। इसी के क्रम में शुक्रवार को भिनगा कोतवाली पुलिस ने भिनगा नगर सहित कोतवाली क्षेत्र के बैंकों की सुरक्षा जांची। वहां लगे सीसीटीवी, सायरन सहित वाहनों की जांच की।
इस दौरान पुलिस कर्मियों ने बैंक में मौजूद लोगों को लेनदेने के दौरान बरती जानेवाली सावधानी के प्रति जागरूक किया। वहीं सीओ नगर हौसला प्रसाद के नेतृत्व में सिरसिया पुलिस व क्षेत्राधिकारी इकौना डॉ. एमपी शर्मा के नेतृत्व में गिलौला पुलिस ने बैंकों की जांच की। वहीं मल्हीपुर, सोनवा व इकौना पुलिस ने थाना क्षेत्र के बैंकों में जाकर लोगों को जागरूक किया। (संवाद)