फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: निर्माणाधीन कार्यों को तेजी से पूरा कराने का दिया निर्देश

Sat, 21 Jun 2025 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को सीएमआईएस पोर्टल पर निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता सीडीओ शाहिद अहमद ने की। बैठक में एक करोड़ से अधिक लागत के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान सीडीओ ने कहा कि जो भी परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, उन्हें हैंडओवर कराएं। एक वर्ष से अधिक लंबित परियोजनाओं को तेजी लाकर पूरा करें। उन्होंने अधिकारियों को विलंबित व निर्माणाधीन परियोजना को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी विभागों को धन आवंटन के लिए यूसी भेजवाने को कहा, जिससे निर्माणाधीन कार्य को जल्द पूरा कराया जा सके। साथ ही प्रतिमाह धन आवंटन की मांग करते रहने को कहा। जल निगम के अधिकारियों को पाइप पेयजल योजना को जल्द से जल्द हैंडओवर कराने का निर्देश दिया। एक करोड़ से ऊपर की महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को नई परियोजनाओं का नामांकन करने तथा विगत दिनों भ्रमण के दौरान प्रभारी मंत्री के सेतु निगम की परियोजनाओं से संबंधित दिए गए निर्देश का जल्द से जल्द पालन कराने को कहा। साथ ही उन्होंने ग्राम्य विकास विभाग, राजकीय पालीटेक्निक, सीएनडीएस, राजकीय पौधशाला की भी समीक्षा करते हुए जल निगम, लोक निर्माण विभाग, सीएनडीएस, यूपीपीसीएल, यूपीआरएनएसएस सहित अन्य कार्यदायी संस्थाओं को निर्माणाधीन कार्यों में तेजी लाकर पूरा कराने का निर्देश दिया। बैठक में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अजय कुमार यादव, डीडीओ रामसमुझ, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग केपी मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें