फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनावश्यक बैंक के आसपास लगाई भीड़ तो होगी जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। बैंक सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस ने सोमवार को एक साथ सभी बैंक शाखाओं में विशेष अभियान चलाया। एसपी के निर्देश पर पुलिस कर्मियों ने न सिर्फ वहां सुरक्षा व्यवस्था जांची बल्कि बैंक के आसपास मौजूद लोगों को अनावश्यक भीड़ लगाने पर जेल भेजने की सख्त चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

बैंक जांच के दौरान स्थानीय थाना व चौकी प्रभारियों सहित हल्का दरोगा ने बैंक शाखाओं में पहुंच कर आसपास, अंदर-बाहर सघन जांच की। इस दौरान बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे व सायरन आदि की जांच की गई। साथ ही बैंक आने वाले लोगों से उनके पासबुक भी देखे गए।
इस दौरान मौजूद लोगों को अनावश्यक बैंक का चक्कर न लगाने, बैंक के सामने सुव्यवस्थित ढंग से अपने वाहनों को खड़ा करने, अपने एटीएम कार्ड का पिन कोड अथवा ओटीपी किसी को न बताने, यदि किसी अन्य से विड्राल भरवाया गया है तो बैंक कर्मियों से विड्राल में भरे गए पैसों की पुष्टि करने की बात कही गई।
विज्ञापन

इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की भी जांच की गई। इसके साथ ही बैंक सुरक्षा में तैनात पुलिस व होमगार्ड के जवानों को पूरी तरह ड्यूटी के दौरान मुस्तैद रहने को कहा गया। साथ ही अनावश्यक रूप से बैंक का चक्कर लगाने वालों को जेल भेजने की चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें