फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में टूट कर गिरी हाई टेंशन लाईन, चपेट में आने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। पावर कार्पोरेशन की लापरवाही ने सोमवार को एक महिला की जान ले ली। महिला मवेशियों के लिए हरा चारा लेने खेत गई थी जहां टूट कर गिरी हाई टेंशन लाईन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। तीन मासूम बच्चों के सिर से मां का साया छिन गया। हादसे के बाद ग्रामीणों में बिजली निगम के प्रति आक्रोश देखा जा रहा है।
विज्ञापन

भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम किशुनपुर चोरवा भारी के मजरा सकटूपुर निवासी ननके उपाध्याय का खेत सेमरी बासकुड़ी मार्ग के किनारे स्थित है। खेत से होकर हाई टेंशन लाईन गुजरी है जिसका एक तार टूट कर रविवार देर रात ननके के खेत में गिर गया था। इसकी सूचना के बाद भी निगम कर्मी फाल्ट को दुरुस्त करने नहीं पहुंचे और न ही आपूर्ति ही बाधित की।
इससे अंजान ननके की पत्नी ननकना (40) सोमवार दोपहर मवेशियों के लिए हरा चारा लेने खेत गई थी जहां पड़े तार की चपेट में आकर वह धू-धू कर जलने लगी। आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों की सूचना के बाद बिजली निगम द्वारा आपूर्ति बाधित की गई। जब तक विद्युत आपूर्ति बाधित होती, ननकना की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर पहुंची भिनगा कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार ननके के तीन बच्चे हैं जिनके सिर से मां का साया उठ गया। इस बारे में अधिशाषी अभियंता विद्युत रमाशंकर मौर्य ने बताया कि एसडीओ विद्युत को फार्म 44 लेकर मौके पर भेजा गया है। जांच के बाद पीड़ित परिवार को क्षतिपूर्ति दिलाई जाएगी। रही बात लाइन की तो उसे तत्काल दुरुस्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें