फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सीएचसी सोनवा का निरीक्षण, गंदगी पर नाराजगी

Sat, 10 Jun 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। सोनवा सीएचसी का शनिवार को डीएम कृतिका शर्मा ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल परिसर में फैली गंदगी पर नाराजगी जताते हुए खामियों को तत्काल दूर करने का निर्देश दिया। चेताया कि यदि कार्य संस्कृति को नहीं सुधारा गया तो जिम्मेदारों को चिह्नित कर कार्रवाई के घेरे में लाया जाएगा।
विज्ञापन


डिलेवरी वार्ड में मौजूद स्टाफ नर्स संगीता पांडे ने बताया कि यहां चार मई के बाद से कोई डिलीवरी केस नही हुआ है। साथ ही यहां जननी सुरक्षा की भी कोई व्यवस्था नहीं है। इस पर डीएम ने मौके पर मौजूद सीएमओ को तत्काल व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची डीएम ने अस्पताल में मौजूद मरीजों व तीमारदारों से बातचीत कर अस्पताल से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी लेते हुए उनका हाल जाना।

इसके बाद उन्होंने प्रसव कक्ष, प्रसव पंजिका, सर्जिकल बॉक्स, औषधि वितरण काउंटर, पंजीकरण काउंटर, इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी पंजिका आदि का निरीक्षण कर संचालित व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान अस्पताल परिसर व ओपीडी कक्षों के आसपास फैली गंदगी देखकर साथ मौजूद सीएचसी स्टॉफ को कड़ी फटकार लगाई। इस दौरान एसडीएम जमुनहा प्रेम कुमार राय, सीएचसी प्रभारी डा. विवेक गुप्ता, डा. सुरेश जौहरी, आयुष डा. रुद्रशेन वर्मा, महिपाल सरोज सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें