श्रावस्ती। सिरसिया के विशुनापुर निवासी सोनू ओझा (28) तेलंगाना के वारंगल में फैक्ट्री में काम कर रहा था। संदिग्ध परिस्थितियों में वहां उसकी मौत हो गई। शुक्रवार सुबह उसका शव रेलवे ट्रैक के पास मिला है।
पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिजनाें के मुताबिक मृतक ने फैक्ट्री में काम करने के लिए चार दिन पहले अपने भाइयों को भी वहां काम करने बुलाया था। बृहस्पतिवार को उसका छोटा भाई छोटू व चचेरा भाई मनोज कुमार दोनों रवाना हुए थे। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव भाईयों के सुपुर्द कर दिया गया। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।