फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू वाहन की टक्कर से मासूम बालिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। घर के बाहर खेल रही लक्ष्मनपुर निवासी दो वर्षीय मासूम शुक्रवार को अचानक सड़क पर आ गई। इसी बीच मार्ग से गुजरी तेज रफ्तार वाहन ने मासूम को रौंद दिया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची नासिरगंज चौकी पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया। जिसे सोनवा थाने ले जाया गया। वहीं पुलिस ने लाश का पंचनामा भरा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन

सोनवा थाना क्षेत्र के नासिरगंज पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम लक्ष्मनपुर निवासी रामचंदर की दो वर्षीय पुत्री प्रिया शुक्रवार घर के बाहर खेल रही थी। अचानक खेलते खेलते प्रिया नानपारा बरदेहरा मुख्य मार्ग पर आ गई। इसी बीच नानपारा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार सूमो ने प्रिया को रौंद दिया। जिससे मासूम की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं घटना के बाद चालक मौके पर वाहन छोड़ कर फरार हो गया।
इस दौरान मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने इसकी सूचना चौकी पुलिस को दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे नासिरगंज पुलिस चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह ने लोगों को समझाकर शांत कराया। वहीं पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। जिसे सोनवा थाने ले जाया गया। वहीं पुलिस ने रामचंदर की तहरीर पर अज्ञात चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लाश का पंचनामा भराया। जिसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया गया है। वहीं घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

दिकौली मोड़ पर पड़ा मिला लावारिस शव
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। सोनवा थाना क्षेत्र के दिकौली मोड़ चौराहे पर शुक्रवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। इसकी सूचना स्थानीय लोगों द्वारा सोनवा पुलिस को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया। लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई कर शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें