फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 ने दी कोरोना को मात, सिर्फ दो पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप थम रहा है। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में जहां दो लोग कोरोना संक्रमित मिले। वहीं 15 लोग कोरोना से स्वस्थ भी हुए। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 4437 हो गई है। मौजूदा समय जिले में कुल 63 एक्टिव मामले हैं। जबकि 35 लोगों की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना की रफ्तार तेजी से घट रही है। शुक्रवार आई रिपोर्ट में दो लोग कोरोना संक्रमित मिले। वहीं होम क्वारंटीन में रह रहे 15 लोग कोरोना से स्वस्थ भी हुए। जिले में अब तक कुल 3,54,656 लोगों की जांच की गई है। इनमें से 3,53,327 की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। जिनमें 4440 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 35 लोगों की मौत हो चुकी है। मौजूदा समय जिले में कुल 63 एक्टिव मामले हैं।
जिले में मौजूदा समय 93 कंटेनमेंट जोन एक्टिव हैं। इनमें इकौना में 22, गिलौला में 8, भंगहा में 7, जमुनहा में 11, सिरसिया में 24 व भिनगा में 21 कंटेनमेंट जोन शामिल हैं। वहीं इस बारे में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश मातनहेलिया बताते हैं कि होम आइसोलेशन वाले मरीजों को समय से दवाओं की किट प्रदान की जा रही है। साथ ही उनकी फीडिंग गूगल शीट पर प्रतिदिन अपडेट की जा रही है।
विज्ञापन

होम आइसोलेशन वाले मरीजों को प्रतिदिन उनके नंबर पर संपर्क कर निगरानी कर उन्हें उचित सुझाव एवं दवायें दी जा रही हैं। साथ ही कोविड-19 मरीज के संपर्क में रहे व्यक्तियों की कांटेक्ट ट्रेसिंग भी हो रही है। जिले में अब तक आरटीपीसीआर द्वारा 1,65,262, एंटीजेन टेस्ट किट से 1,89,923 तथा ट्रू नॉट मशीन से 3,56,312 लोगों की जांच कराई जा चुकी हैं। वर्तमान समय एल-2 चिकित्सालय भहंगा में 53 बेड खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें