फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: ट्रैक्टर से कुचलकर मासूम की मौत, ग्रामीणों ने ट्रैक्टर जलाया

Tue, 16 Dec 2025 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
आक्रो​शित लोगों ने जलाया ट्रैक्टर। - संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती/गिलौला। ग्राम पंचायत एग्डगवा में सोमवार शाम घर के सामने खेल रहे दो वर्षीय मासूम की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रैक्टर व ट्रैक्टर से जुड़ी धान कुटाई की मशीन को आग के हवाले कर दिया। ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन



गिलौला क्षेत्र की ग्राम पंचायत एग्डगवा किशन यादव (02) सोमवार की शाम अपने घर के सामने खेल रहा था। उसी दौरान गुजरे धान कुटाई के ट्रैक्टर के नीचे आने से उसकी मौत हो गई। किशन की मौत से परिजनों में मातम पसर गया।

पिता सहजराम यादव समेत अन्य परिजन बिलख पड़े। मासूम बच्चे का शव देख मौजूद लोग आक्रोशित हो उठे और ट्रैक्टर में आग लगा दी। ट्रैक्टर धू-धू कर जलने लगा। थाना प्रभारी आशीष कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। साथ ही ट्रैक्टर में लगी आग को बुझवाया भी।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि हादसे का कारण बना ट्रैक्टर एग्डगवा के मजरा भौंसावा निवासी इबरार का है। इबरार ट्रैक्टर में धान कुटाई मशीन जोड़कर गांव-गांव जाकर कुटाई करता है। सोमवार को भी धान कुटाई के लिए ट्रैक्टर गांव आया था। ट्रैक्टर कौन चला रहा था, इसकी जानकारी नहीं है।


थाना प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। जल रहे ट्रैक्टर को पानी की सहायता से बुझा दिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें