फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: फाइलेरिया से बचाव की दी जानकारी

Thu, 07 Aug 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में मौजूद चिकित्सक। -स्रोत : स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
श्रावस्ती। सीएमओ कार्यालय सभागार में बुधवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस व फाइलेरिया उन्मूलन के प्रति जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों को दवा सेवन की जानकारी देकर अभियान सफल बनाने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन


कार्यशाला के दौरान सीएमओ डॉ. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि 10 अगस्त से राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस व फाइलेरिया उन्मूलन जागरूकता व दवा वितरण अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान कृमि मुक्ति के लिए एक से 19 वर्ष की आयु के बच्चों को एल्बेंडाजोल की खुराक खिलाई जाएगी।

इसके लिए विद्यालयों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सहयोग लिया जाएगा। जिससे कृमि संक्रमण पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकें। एसीएमओ डॉ. वीके श्रीवास्तव ने कहा कि फाइलेरिया मच्छरों के काटने से फैलता है और लसीका प्रणाली को प्रभावित करता है। जिससे अंगों में सूजन आ जाती है। इसी को हम हाथी पांव भी कहते हैं।
विज्ञापन


इससे बचाव के लिए लोगों को आयु के अनुसार फाइलेरिया रोधी दवाएं दी जाती हैं। सभी को चाहिए कि जब स्वास्थ्य कार्यकर्ता दवाएं दें तो उनके खाने की विधि पूछकर दवा का सेवन करें। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. कृष्णकांत, जिला मलेरिया अधिकारी आलोक कुमार, कंसल्टेंट बबिता वाजपेई, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम राकेश कुमार गुप्ता आदि स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें