फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: महिला व साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी

Sun, 31 Aug 2025 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत शनिवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अभियान चलाकर महिलाओं को घरेलू हिंसा व साइबर अपराध से बचाव और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


हरदत्त नगर गिरंट क्षेत्र में उपनिरीक्षक सुरेश सिंह यादव, आरक्षी गायत्री यादव, अर्जिता यादव व सुषमा सिंह ने गिरंट कस्बे में महिला चौपाल का आयोजन किया। वहीं, शक्ति मोबाइल टीम में तैनात आरक्षी सरिता जयसवाल, प्रिया मिश्रा, मोनू सिंह व शांति शुक्ला ने ईटवारिया, खजुरी, अचरौरा व उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरहवा में चौपाल का आयोजन किया।

नवीन मॉडर्न थाना श्रावस्ती की प्रभारी अंजलि वर्मा ने खरगौरा बस्ती में बालिकाओं व महिलाओं को साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, घरेलू हिंसा व बाल विवाह पर रोकथाम आदि के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें