फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: साइबर अपराध व कानून के बारे में दी जानकारी

Sat, 19 Apr 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। मिशन शक्ति अभियान के तहत थानों पर गठित शक्ति मोबाइल टीम व एंटी रोमियो टीम महिलाओं को जागरूक कर रही हैं। इसके साथ ही महिलाओं को उनके अधिकार भी बता रही हैं। इसी के क्रम में शुक्रवार को इकौना कस्बा में चौपाल लगाकर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया गया।
विज्ञापन


चौपाल के दौरान आरक्षी सरिता जायसवाल ने कहा कि महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। महिलाओं को सदैव इसका अहसास होना चाहिए। कहीं आते-जाते कोई मनचला आपको परेशान करने का प्रयास करे तो घबराएं नहीं बल्कि ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए टोल फ्री नंबर पर काल कर पुलिस को सूचना दें। शिकायत करने वालों का नाम व पता गोपनीय रखा जाएगा।

आरक्षी प्रिया मिश्रा ने 1090 (वीमेन पावर लाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 181 (महिला हेल्पलाइन) व 1930 (साइबर अपराध हेल्पलाइन) की जानकारी दी। इस दौरान महिलाओं व बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों, हेल्पलाइन सेवाओं और सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन


महिलाओं व बालिकाओं को साइबर अपराध से बचाव, घरेलू हिंसा पर अंकुश, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया की सुरक्षा के बारे में भी बताया गया। इस मौके पर आरक्षी पूजा सिंह, राधा व अदिति सहित काफी संख्या में महिलाएं व बालिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें