फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पूरा हुआ आजाद भारत का सपना

विज्ञापन
भिनगा तहसील में अनुच्छेद 370 खत्म होने पर खुशी मनाते अधिवक्ता। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। जम्मू-कश्मीर से सोमवार को अनुच्छेद 370 व 35 ए हटा दिया गया। जिसे लेकर जिले के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। हर वर्ग के लोगों ने सरकार के इस कार्रवाई का समर्थन करते हुए सरकार को बधाई दिया है। लोगों का कहना है कि सही मायने में आज देश आजाद हुआ। जब कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक राष्ट्र, एक ध्वज व एक कानून होगा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा सोमवार को जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35 ए हटाए जाने पर पूर्व प्रधान भलुहिया अंबिका प्रसाद यादव ने कहा कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना मोदी सरकार का ऐतिहासिक निर्णय है। सरकार के इस कदम से एक राष्ट्र एक कानून लागू होगा। मदारा के प्रधान प्रतिनिधि समीर मिश्रा ने कहा कि अनुच्छेद 370 का हटाया जाना देशहित में है।
अनुच्छेद 370 जैसा कानून अगर किसी अन्य राज्य में भी है तो उसे भी हटाया जाना आवश्यक है। डा. सत्येंद्र गुप्ता ने खुशी जताते हुए कहा कि अनुच्छेद 370 देश की एकता में बाधक बनी हुई थी। इसे हटाकर मोदी सरकार ने आज अपना एक वादा पूरा किया।
विज्ञापन

अधिवक्ता रामकुमार शुक्ला ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में अनुच्छेद 370 हटना आवश्यक था। इसको हटाकर मोदी सरकार ने सराहनीय कार्य किया है। भाजपा नेता बृजेश दुबे ने कहा कि अनुच्छेद 370 का हटाया जाना सराहनीय कदम है।
टंडवा महंथ के प्रधान प्रतिनिधि अजय तिवारी ने कहा कि देश की राष्ट्रीय एकता में बाधक बने इस कानून को हटाकर मोदी सरकार ने एक बड़ा काम किया है। इस कदम से अब देश को आतंकी गतिविधियों से निजात मिल सकती है। व्यवसाई राशिद खां ने कहा कि अनुच्छेद 370 की आंड में जिस तरह कुछ सालों से आतंकी गतिविधियां चल रही थी। उससे इसको हटाया जाना आवश्यक था।
युवा व्यापारी अजय नैयर ने कहा कि अनुच्छेद 370 का हटाया जाना सही है। देशहित में सरकार की तरफ से उठाए गए हर कदम का मैं समर्थन करता हूं। वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता साकेत मिश्रा का कहना है कि एक विधान, एक निशान, एक प्रधान में माननीय मोदी जी ने एक अरमान जोड़ दिया है। अब हर कश्मीरी जिसमें कश्मीरी पंडित, सूफी सभी शामिल हैं, को नये भारत की प्रगति में बराबर भागीदारी मिलेगी। नेता उनको अलग कर फायदा नहीं ले पायेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें