फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार पर अमन-चैन बिगाड़ने वाले जाएंगे जेल

विज्ञापन
भिनगा कोतवाली में आयोजित पीस कमेटी में मौजूद अधिकारी। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
जमुनहा/श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली सहित मल्हीपुर थाने में रविवार शाम शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें आगामी त्योहार पर अमन चैन बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई। भिनगा में पीस कमेटी की अध्यक्षता एएसपी व मल्हीपुर में सीओ द्वारा किया गया।
विज्ञापन

भिनगा कोतवाली में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में एएसपी बीसी दुबे ने कहा कि त्योहार किसी भी धर्म समुदाय का हो। इसे आपस में मिलजुल कर मनाने की परंपरा रही है। यह परंपरा टूटने न पाए। इसके लिए धर्म गुरुओं, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों सहित जनसामान्य को प्रयास करना होगा।
यदि किसी व्यक्ति द्वारा इसमें व्यवधान डालने का प्रयास किया जाए तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें। ऐसे लोगों से पुलिस सख्ती के साथ निपटेगी। वहीं एसडीएम चंद्रमोहन गर्ग ने कहा कि आगामी दिनों बकरीद, कजरी तीज, रक्षाबंधन, 15 अगस्त, सावन का अंतिम सोमवार सहित अन्य त्योहार पड़ेंगे। जिसे सकुशल संपन्न कराने की पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की है। यदि इसमें किसी ने खलल डाला तो उसे गंभीर धाराओं में जेल भेजा जाएगा। इ
विज्ञापन

स दौरान सीओ डा. जंग बहादुर यादव, प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं मल्हीपुर थाने में हुई बैठक में सीओ जमुनहा हौसला प्रसाद ने कहा कि आगामी त्योहार बकरीद भाईचारे के साथ मनाये। कहीं किसी प्रकार की अव्यवस्था होती है, या कोई व्यक्ति शांतिभंग करने का प्रयास करता है तो तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दें। जिससे समस्या का समय से निराकरण किया जा सके।
पुलिस सदैव आपके सहयोग के लिए तैयार है। इस मौके पर थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार पांडे, उप निरीक्षक कमलेश कुमार पांडे, चौकी प्रभारी बदला रवींद्र कुमार सिंह, चौकी प्रभारी हरदत्तनगर गिरंट अनिल कुमार दीक्षित, जमुनहा चौकी प्रभारी राजीव मिश्र, केशव राम मौर्या, बब्बू वर्मा, ग्राम प्रधान असगर अली, इबरार अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें